पाठ्यक्रम (Curriculum) एवं संचालित विषय
विद्यालय में मा0शि0परिषद उ0प्र0 का निर्धारित पाठ्यक्रम तथा उसी के आधार पर NCERT द्वारा प्रकाशित पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं।
शिक्षण विषय (Teaching Subject)
षष्ठ से अष्टम तक | हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला, कम्प्यूटर, नैतिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा |
हाईस्कूल | अनिवार्य विषय - हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान ऐच्छिक विषय - कला, कम्प्यूटर, कामर्स |
इण्टरमीडिएट | अनिवार्य विषय - सामान्य हिन्दी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान ऐच्छिक विषय - गणित/जीव विज्ञान, अंग्रेजी / कम्प्यूटर / कामर्स |
NC to 5 | Hindi, English, Math, Science, Social Science, Art, Computer, Sanskrit, Moral Science |
विद्यालय समय (School Timing)
ग्रीष्मकाल में- 7.30 बजे से 1.40 बजे तक
शीतकाल में- प्रातः 9.10 बजे से सायं 3.10 तक
छात्रों को निर्धारित समय ये 10 मिनट पूर्व विद्यालय भेजें। विलम्ब की स्थिति में घर वापस किया जा सकता है।
विद्यालय वेश (School Uniform)
छात्रों को विद्यालय निर्धारित वेश पहन कर आना अनिवार्य है।
ग्रीष्मकालीन: पूरी बाँह की सफेद कमीज, बाँयी ओर जेब पर विद्यालय बैज, खाकी पैन्ट
(सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार) खाकी मोजा, काले जूते फीतेदार (चमड़े या रैक्स)
शीतकालीन: सभी कक्षाओं के भैय्या/बहनों के लिए नेवी ब्लू फुल स्वेटर शेष यथावत्
बहनों के लिए: सदैव श्वेत सलवार सूट तथा चुन्नी, श्वेत जूते और मोजे। (बैज चुन्नी पर लगा हो)
बुधवार, गुरूवार: सम्पूर्ण वेश श्वेत फुल पैन्ट, श्वेत कपड़े के जूते मोजे (बैज, बेल्ट, परिचय पत्र सहित)।
आलोक -- बैज, बेल्ट, परिचय पत्र विद्यालय की व्यवस्थानुसार।
शुल्क विवरण
1- 15 तारीख के पश्चात 10/- रूपये विलम्ब दण्ड सहित शुल्क जमा हो सकता है।
2- वाहन शुल्क- साइकिल आदि का शुल्क 300/- रूपये वार्षिक पृथक से मई माह तक जमा करना अनिवार्य है।
3- नवम्बर मास से सभी कक्षाओं का दो-दो मास का शुल्क एक साथ लगेगा। बोर्ड परीक्षा के भैया/बहनों का शुल्क तीन-तीन माह का जमा होगा
4- मास में शुल्क न प्राप्त होने की स्थिति में नाम पृथक हो जायेगा। पुनः प्रवेश पर 50/- रूपये अतिरिक्त देय होंगे।
5- शुल्क माह की 5,10,15 तारीख को बिना विलम्ब दण्ड के जमा होगा। शेष तिथियों को विलम्ब दण्ड के साथ शुल्क जमा होगा।
6- शनिवार को शुल्क प्रातः 11.00 बजे तक जमा होगा।
प्रवेश के समय पूरे सत्र का शुल्क जमा करने पर 10%- की छूट दी जायेगी।
विद्यालय में किसी भी प्रकार की शुल्क मुक्ति की व्यवस्था नहीं हैं, शुल्क जमा करने का दायित्व अभिभावकों का है।